माँ ने बेटी को क्या-क्या सीख दी?

माँ ने बेटी को निम्नलिखित सीख दी :-

(क) माँ ने बेटी को कहा कि पानी में खुद को देखकर अपनी सुंदरता पर कभी मुग्ध नहीं होना |


(ख) आग केवल खाना बनाने के लिए है ना कि खुद को हानि पहुँचने के लिए |


(ग) माँ ने सीख दी कि वस्त्र एवं गहनों को कभी खुद के लिए बंधन नहीं बनने देना अपितु उन्हें केवल अपने सौंदर्य में वृद्धि के लिए उपयोग में लेना |


(घ) संस्कार एवं मर्यादाओं का पालन करना किन्तु कमज़ोर और बेचारी बनकर नहीं रहना |


(ङ) माँ ने कहा लड़की होना पर लड़की जैसी दिखाई मत देना अर्थात् कोमल एवं कमज़ोर मत बनकर रहना हर बुराई का मज़बूती से सामना करना |


5